हमारे अनुभव हमारी बातें

स्वागत है आपका "हमारा अनुभव हमारी बातें" मंच पर। इस मंच पर ऐसी बातें होंगी जो अनुभव के आधार पर हों जो पढ़ने में अच्छी लगें। आप अपनी दिनचर्या या जीवन में होने वाले किसी भी तरह के अनुभव हमारे पाठकों से साझा कर सकते हैं। यहाँ आप कम शब्दों में या ज्यादा शब्दों में अपने अनुभव या विचार साझा कर सकते हैं। 

हमारे अनुभव हमारी बातें

आपको इसमें बहुत ज्यादा सोचना नहीं है बस साझा करना है भले ही उसमें कोई महत्व की बातें हो या ना हो लेकिन अगर आपको लगे की मेरा कोई अनुभव बाकी दिनों से अलग है और ये शेयर करना चाहिए तो मुझसे शेयर कीजिये आपने नाम के साथ। आपका लेख आपके नाम के साथ यहाँ पब्लिश किया जायेगा। शेयर कीजिये मेरे ईमेल अकाउंट पर -raka02011987@gmail.com

सड़क पार करना -

कल शाम की बात है। मैं अपनी मोटर साइकिल पर सवार था और मुझे सड़क के दूसरी ओर जाना था। लेकिन आने जाने वाली गाड़ियां रुक ही नहीं रही थी। मैंने सोचा   थोड़ा रुककर ही सड़क क्रास करना ठीक रहेगा। 

रोड क्रास करने का सही मौका भी आएगा। थोड़ी देर में वो मौका भी आया और मैं रोड क्रास भी करने लगा लेकिन ये क्या ! पीछे से आने वाली गाड़ियों ने खासकर दो पहियों ने मुझे रोड क्रास करते देख कर और स्पीड बढ़ा लिया और लगे जोर जोर से हॉर्न बजाने जैसे की रोड पार करके मैं कोई गुनाह कर रहा हूँ और वो लोग कोई जंग हारने वाले हैं। 

हमारे अनुभव हमारी बातें

एक बाइक सवार तो मेरे बाजु से गुजरे समय मेरी तरफ गुस्से में देख रहा था और कुछ बोल रहा था। मैंने भी जोर से बोला - अरे भाई ,अपनी स्पीड थोड़ी कम कर लोगे और सड़क पार करने दोगे तो कुछ बिगड़ जायेगा क्या तुम्हारा। ऊपर से गुस्सा भी दिखा रहे हो। 

वो आदमी तो चला गया और उसके पीछे से दूसरा आदमी मोटर साइकिल पर बैठा मेरे बाजु से गुजरा। उसके पीछे एक बुजुर्ग महिला बैठी थी और वो भी वैसे ही मेरी तरफ गुस्से में देख रही थी और इशारा करके कुछ बोल रही थी। मैंने भी सोचा की क्या करें एक तो सिगनल देने के बावजूद रास्ता नहीं क्रास करने दे रहे हैं अगर थोड़ी हिम्मत दिखाकर रास्ता क्रास कर भी लिया तो इनका गुस्सा भी झेलो। पता नहीं इस समस्या का क्या उपाय है। 

-राकेश 


Click for English

Comments

Popular Posts

वो मुझे ही ढूढ़ रही थी

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं

My first WhatsApp group

Adobe premiere pro tutorial in Hindi

Is it necessary to go to gym ?