Posts

Showing posts with the label In Hindi (हिन्दी)

हिम्मत रखो

Image
हिम्मत रखो  सबका समय आता है  हिम्मत रखो  बुरा वक़्त भी आता है और टल जाता है  एकदम से बुरा कुछ भी नहीं होता है  समय के साथ बदलाव होता है  हिम्मत रखो  जो होना है वो हो के रहता है  चाहे डर लगे या बुरा लगे कोशिश करना अपना काम  फल कहाँ किसी के बस में होता है  हिम्मत रखो  बस डरना नहीं है,झुकना नहीं है लेकिन आवेश में आकर किसी से कुछ कहना नहीं है और कुछ भी गलत करना नहीं है सही को सही कहने में किसी तरह का संकोच करना नहीं है  हिम्मत रखो  बुरा और अच्छा वक़्त सबका आता है लेकिन डर सबको सताता है हमेशा झुकने पर मजबूर करता है  कोशिश करो और हिम्मत रखो  झुको नहीं ,डरो नहीं कोशिश करते रहो अंततः सब अच्छा होता है  हिम्मत रखो   ना जीत स्थायी होती है ना हार स्थायी होती है  ना अच्छे दिन स्थायी होते हैं और ना ही बुरे दिन  सब समय का खेल है जैसे रात और दिन  झुको नहीं,डरो नहीं कोशिश करते रहो अंततः सब अच्छा होता है  हिम्मत रखो  Click for English वीडियो देखें कृपया दान करें जितना आप कम से कम कर सकते हैं,...

Fake News, Hate & Reality of Society | आँख खोल देने वाला सच

Image
काले गोरे का भेद नहीं हर दिल से हमारा नाता है ,कुछ और ना आता हो हमको हमें प्यार निभाना आता है। इस लाइन पर अब हमें विचार करने  की  जरुरत है क्या वाकई हमारा हर दिल से नाता है, क्या वाकई हमे प्यार निभाना आता है। कहीं किसी बिहारी को इसलिए गोली मार दिया जाता है की वो बिहारी है ,कही हिन्दू मुस्लिम के बीच फेक खबर चलाकर नफरत फ़ैलाने की कोशिश तो कहीं महंगाई और जरुरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मीडिया में दुनिया भर के नाटक। ना जाने कितने बहाने से और कितने रूपों में सिर्फ नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है। अब तो लगता है इसकी जगह ये कहना उचित होगा की हम हर तरह से बंटे हुए हैं हर दिल में हमारा आतंक है ,कुछ और ना आता हो हमको हमें नफरत फैलाना आता है। अगर ऐसा नहीं होने देना है तो सिर्फ मेरे देश के ही नहीं दुनियां सभी भाइयों और बहनों किसी भी तरह के नफरत से बचिए चाहे धर्म के नाम पर हो या भाषा के नाम पर हो या किसी के भी नाम से हो। दुनियां को रहने लायक बनाइये घुट घुट कर सहने लायक नहीं। 

समझ - बाप,बेटा और पेरेंट्स मीटिंग

Image
बच्चों को भी धीरे धीरे भावनाएं समझ में आने लगती हैं अगर उन पर कठोर होने के बजाय उनसे घुल मिलकर रहा जाये बिलकुल एक अच्छे दोस्त की तरह। उनसे सही गलत की बात की जाये बिना किसी दबाव के और तनाव के और उन्हें डराने के बजाय प्यार से और सादे तरीके से व्यव्हार किया जाये।  ऐसा मैंने उस दिन महसूस किया जब मैं ऑफिस से छुट्टी लेकर उसके साथ उसके स्कूल गया पेरेंट्स मीटिंग में।  वो रात को ही डर रहा था पेरेंट्स मीटिंग के नाम से। लेकिन मुझे उसकी कमजोरी पता है। उस समय मेरी पत्नी भी मौजूद थी जब वो पेरेंट्स मीटिंग के नाम से डर रहा था।  मैंने कहा की इसमें डरने वाली क्या बात है ? मैं जानता हूँ आपकी दो तरह की शिकायत आएगी ,एक तो राइटिंग की और दूसरी अगर आपने कोई शरारत या उल्टा काम किया होगा तो। राइटिंग की प्रक्टिस तो मैं आपको रोज करा ही रहा हूँ।  ये सब देखकर और सुनकर पत्नी भी बेटे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही थी।  अगले दिन के लिए ये तय हुआ की अगर पत्नी को छुट्टी मिली तो वह भी साथ में चलेगी,अगर नहीं मिली तो भी वह फ़ोन करके मुझे बता देगी ,उसके बाद मुझे अकेले जाना होगा बेटे को साथ लेकर।...

चलो प्यार की बारिश करते हैं (वीडियो)

Image
  प्यार की बारिश | नफरत से प्रेम तक का सफर | Heart Touching Hindi Poem कविता पढ़ें Click for English version कृपया दान करें जितना आप कम से कम कर सकते हैं, याद रखें आपका एक छोटा सा दान इस मंच को निष्पक्ष कंटेंट बनाने में  और मानवता की भावना को आगे बढ़ाने में बहुत महत्त्व रखता है।   

जब दिल दुःखता है (वीडियो )

Image
  जब दिल दुःखता है (कविता) कविता पढ़ें कृपया दान करें जितना आप कम से कम कर सकते हैं, याद रखें आपका एक छोटा सा दान इस मंच को निष्पक्ष कंटेंट बनाने में  और मानवता की भावना को आगे बढ़ाने में बहुत महत्त्व रखता है।   

इंस्टाग्राम से कमाई कैसे होती है ?आसान भाषा में पूरी जानकारी

Image
आज का जो समय है वो सोशल मीडिया का है क्योंकि आजकल सभी लोग चाहे वो किसी भी उम्र के हों सोशल मीडिया पर ज्यादातर एक्टिव रहते हैं। आज के दौर में कई तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स आ चुके हैं उनमे भी जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले प्लेटफॉर्म्स में से एक है इंस्टाग्राम।  इंस्टाग्राम अब केवल फोटो और वीडियो शेयर करने तक ही सिमित नहीं रह गया है बल्कि अच्छी खासी कमाई का माध्यम भी बन चूका है।  लेकिन सवाल उठता है की इंस्टाग्राम से कमाई कैसे होती है। तो अभी हम एक एक करके समझेंगे की वास्तव में इंस्टाग्राम से कमाई कैसे होती है - १.ब्रांड प्रमोशन (स्पोंसर्ड पोस्ट्स )- अगर इंस्टाग्राम पर आपके पोस्ट्स बहुत पसंद किये जाते हैं और आपको बहुत ज्यादा लोग फॉलो करते हैं जो कंपनिया होती हैं वो अपने उत्पाद, सर्विस को प्रमोट करने के लिए ताकि उनका ज्यादा से ज्यादा लोगो तक प्रचार हो सके वो आपको कांटेक्ट करती हैं अपने प्रोडक्ट या सर्विसेज का प्रचार करने के लिए। इसके बाद जब आप उनके लिए पोस्ट , रील या स्टोरी अपने इंस्टाग्राम पर डालते हैं तो बदले में वो कंपनियां आपको पैसे देती हैं।  उदाहरण के त...

Watch animation movies online in Hindi free (एनीमेशन फिल्में हिंदी में मुफ्त में ऑनलाइन देखें)

Image
  Panda bear in Africa movie in Hindi..... Hollywood Movies In Hindi – Boonie Bears Blast Into the Past – English Action Comedy Movies In Hindi Delhi Safari – The Jungle Adventure | Hindi Cartoon Movie | Entertainment & Educational Story Pil’s Adventures – Full Movie | Animated Family Adventure | Hindi Dubbed New cartoon movie in Hindi 2022 Hollywood Animation movies Hindi cartoon movie in Hindi dubbed HOLLYWOOD MOVIE HINDI DUBBED | ANIME MOVIE IN HINDI | NEW CARTOON MOVIE IN HINDI 2025 | ANIMATION

Animation movie clips in Hindi

Image
  THE ANGRY BIRD MUVIE IN HINDI FULL MOVIE|| FULL HD 4K ULTRA HD MOVIE गुस्सैल चिड़िया बनी संस्कारी चिड़िया | Happy Birds Training शुरू | The Angry Birds पिग्स का Entry Scene – दोस्ती या धोखा | The Angry Birds | Pigs की Entry ने उड़ाई Birds की नींद ईगल आइलैंड पर रेड का महायुद्ध प्लान! | The Angry Birds vs Eagle Islands | Action Scene Angry Bird Funniest Adventure! | Red, Bomb Aur Chuck Mile Mighty Eagle Se Hindi 4k Angry Birds Movie 2 | Hatchling Rescue Moment | Hindi 4k Scene बर्ड्स और पिग्स ने बुलाई स्पेशल मीटिंग | The Angry Birds 2 | Best Scene

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है और यह कैसे काम करता है ?

Image
आज कल हम अक्सर सुनते है की एआई का समय आ चूका है। एआई सबकी नौकरियां खा जायेगा , एआई से बहुत कुछ आसान हो गया है और आगे भी बहुत कुछ आसान हो जायेगा। एआई ऐसा है वैसा है और भी पता नहीं क्या क्या। जितने मुँह उतनी बातें सुनने को मिलती रहती हैं एआई के बारे में।  लेकिन ये एआई वास्तव में है क्या चलिए समझते हैं - एआई नए ज़माने की वो तकनीक है जो कंप्यूटर या मशीनों को “समझदार” बनाती है, ताकि वे खुद से काम कर सकें, जिससे की इंसान को बार बार किसी कंप्यूटर को या मशीन को निर्देश ना देना पड़े।  एआई यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या कृत्रिम बुद्धिमत्ता (कृत्रिम का मतलब होता है नकली या मानव निर्मित जो की प्राकृतिक ना हों ) कृत्रिम बुद्धिमत्ता का मतलब हुआ नकली बुद्धिमता जो की आदमी ने बनाया है कम्प्यूटरों और मशीनो से पहले से ज्यादा बेहतर काम लेने के लिए। कुल मिलाकर ये कहना ठीक है की ये एक ऐसी तकनीक है जो मशीनों को इंसानों की तरह समझने, सीखने और निर्णय लेने की क्षमता देती है। चलिए इसे कुछ उदाहरण से समझते हैं - जब आप अपने फोन से “Google Assistant” या “Siri” से बात करते हैं तो आपका काम वो पहले से आसान कर द...

एआई नौकरियां बनाम मानव नौकरियां: क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारी नौकरियाँ खत्म कर देगा?

Image
आज की दुनिया में अगर  “आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI)” की बात की जाये तो ये सिर्फ एक नयी तकनीक तक ही सिमित नहीं रह गया है , बल्कि ये नौकरी और लगभग हर तरह के उद्योगों के लिए एक क्रांति का रूप ले चूका है। आज कोई भी उद्योग हो चाहे वो शिक्षा हो, बैंकिंग, हेल्थकेयर या कंटेंट राइटिंग आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के प्रभाव से बचा हुआ नहीं है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है की : क्या आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की वजह से लोगों की नौकरियाँ खत्म हो जाएंगी ,या आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की वजह से नए अवसर पैदा होंगे रोजगार के ? आइए इसके बारे में सही से समझते हैं - पहले हमें समझना होगा की आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस नौकरियों की दुनिया में कैसे बदलाव ला रहा है या ये भी कह सकते हैं की AI के आने से नौकरीओं और कामों में क्या बदलाव आ रहे हैं और वो पहले से कैसे अच्छे हो रहे हैं - अब ये कहना भी उचित है की ए आई ऑटोमेशन अब सिर्फ फैक्ट्री या मशीन सेक्टर तक सीमित नहीं है। बल्कि ये लगभग सभी तरह के कामों को प्रभावित कर रहा है।  चैट जीपीटी, जेमिनी ,कोपिलॉट जैसे एआई टूल्स के आने व इस्तेमाल के कारण कंटेंट, कोडिंग औ...

Popular Posts

वो मुझे ही ढूढ़ रही थी

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं

My first WhatsApp group

Adobe premiere pro tutorial in Hindi

Is it necessary to go to gym ?