कृपया सोचिये,समझिये फिर राय दीजिये यूँ ही कुछ भी मत बोल दीजिये
सुनें - यूँ ही स्मार्टफोन में कुछ वीडियो देखते देखते एक वीडियो दिखा जिसको देखकर मैं कुछ सोचने पर मजबूर हुआ। उस वीडियो में एक महाशय ये ज्ञान बाँट रहे थे की अगर जिंदगी में कामयाब होना है तो कम्फर्ट लेवल ,अच्छी लाइफ स्टाइल ,हेल्दी लाइफ स्टाइल ,रिलैक्सेशन ,आराम ये सब छोड़ दो। ये सब बकवास की बातें हैं। अगर आप इन सब के बारे में सोचेंगे तो कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। हालाँकि जिन्होंने ये बात कही है वो बहुत बड़े सेलेब्रिटी हैं। जाहिर सी बात है की उनके पास बहुत पैसा है। बहुत सारी पूंजी भी है। उनके घर में हर तरह की सुविधा भी होगी। आखिर उनके जैसे लोगों के पास नहीं होगी तो किसके पास होगी। आम लोगों के पास तो होगी नहीं। अगर कम्फर्ट लेवल ,हेल्दी लाइफ स्टाइल इत्यादि इतनी ही बुरी चीज़ है तो जितने भी अमीर लोग और बड़े लोग हैं वो बड़े बड़े बंगले क्यों बनवाते हैं रहने के लिए तो एक मंजिला घर जिसमें सभी के लिए जरुरत के हिसाब से कमरे हों काफी है। एक गाड़ी होते हुए भी ज्यादा गाड़ियां क्यों खरीदते हैं। उनके आने जाने के लिए तो एक गाड़ी ही काफी है। इन लोगों का खेती से भी कुछ लेना देना नहीं होता है फिर ये लोग बड़े बड़े फार्मह...
